बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाया आरोप, कहा सेना का सम्मान नहीं करती बिहार सरकार

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगाया आरोप, कहा सेना का सम्मान नहीं करती बिहार सरकार

SHEKHAPURA : जिले के बरबीघा के रास्ते नवादा जा रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बता दें की पार्टी की प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा के नेतृत्व में बरबीघा के रामपुर सिडाय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की देश की सेवा के दौरान बलिदान देनेवाले सीमावर्ती नवादा जिले के बारसलीगंज थाना क्षेत्र के नारोमुरार गांव निवासी शहीद चंदन कुमार के परिवारवालों से मिलने जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश की सरहद से शहीद के पार्थिव शरीर के आगमन पर भी बिहार सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने शहीद के परिजनों से मुलाकात करने की जहमत नहीं उठायी, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बताते चलें की जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले सेना के जवान चंदन कुमार को कल यानी मंगलवार को अंतिम विदाई दी गई। उनके पार्थिव शरीर का पैतृक स्थान नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित नारोमुरार गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नारोमुरार गांव के निवासियों ने शहीद जवान चंदन कुमार को अश्रुपूर्ण विदाई दी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। 

शहीद चंदन कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके गांव पहुंचा। चंदन के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके माता-पिता, पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट

Suggested News