बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा 33 सालों के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करें लालू- नीतीश

दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा 33 सालों के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करें लालू- नीतीश

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। जहां मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि, दोनों भाई मिलकर एक श्वेत पत्र जारी करें। और जनता को बताएं कि 30 से 32 साल की सरकार में उन्होंने क्या क्या किया है। 

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, वो नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से निवेदन करते हैं कि आने वाले चुनाव में दोनों मिलाकर तीस से 32 साल की सरकार होगी इतने सालों के एक श्वेत पेपर जारी करें कि दलित को ब्लॉक वाइज पंचायत वाइज कितनी नौकरियां दी है। जिला वाइज दलित महादलित पिछड़े अति पिछड़े को कितनी नौकरियां दी है। दोनों एक वाइट पेपर जारी करें। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि, जापान में द्वितीय विश्वयुद्ध में परमाणु बम गिरा। इसके बाद भी 10 साल में जपान फिर से खड़ा हो गया। वहीं 33 साल में आप यह बताएं कि कितने लोगों को नौकरी दी। कितने लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी है। बिहार में राज करते 33 साल हो गया और चुनाव में जाएंगे तो 35 साल हो गया। इतने दिनों में आप लोगों ने क्या किया। 

वहीं बाबा बागेश्वर के प्रवचन में मांस मछली खाकर जाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एक ऐसा धर्म है। जहां जो धर्म को माने वह हिंदू है। लकिन जो ना माने वह काफिर नहीं है। वह भी हिंदू है। जो एकादशी करे वह भी हिंदू जो ना एकादशी करें वह भी हिंदू। यह धर्म तो सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया है। बताते चलें कि जातीय गणना पर सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना से मुझे कोई परहेज नहीं है। मैं कोर्ट के बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करता। 


Suggested News