बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंत्री श्रवण कुमार पर किया पलटवार, कहा जनता में भ्रम ना फैलाएं, बैठकर करलें बहस

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंत्री श्रवण कुमार पर किया पलटवार, कहा जनता में भ्रम ना फैलाएं, बैठकर करलें बहस

PATNA: नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के साथ साथ केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जब से गिरिराज सिंह मंत्री बने हैं, तब से केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार को इंदिरा आवास योजना में कोई पैसा नहीं मिल रहा है। वहीं  गिरिराज सिंह ने अब ट्वीट और वीडियो के जरिए मंत्री श्रवण कुमार पर पलटवार किया है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि, ग्रामीण विकास मंत्री मेरे विभाग औऱ केंद्र के ऊपर जो आरोप लगा रहें हैं। उनसे मैं कहुंगा की लिख कर दें कि, उनके अकाउंट्स में पैसे नही गए है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार बिहार की जनता में भ्रम ना फैलाएं। जनता उनके झूठ में नहीं आने वाली है। अगर उनका आरोप सही है तो कागज पेश करे, मैं उनके सामने एक एक कागज पेश करूंगा। आप भी कागज लेकर आए और आमने सामने बैठकर बहस कर लें। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, केंद्र सरकार ने बिहार को 53 लाख घर दिए, लेकिन नीतीश बाबू अपनी अकर्मण्य और झूठी सरकार के चलते गरीबों को 145000 घर नहीं दिला पाए। उन्हें डेढ़ लाख गरीब परिवारों की बद्दुआ लगेगी। 

"मोदी सरकार ने गरीबों के लिए बिहार को 53 लाख घर दिए, लेकिन नीतीश बाबू अपनी अकर्मण्य और झूठी सरकार के चलते गरीबों को 145000 घर नहीं दिला पाए, नीतीश बाबू को इन डेढ़ लाख गरीब परिवारों की बद्दुआ लगेगी। यूपीए सरकार ने मनरेगा के तहत बिहार को 9500 करोड़ रुपये और मोदी सरकार ने 31000 करोड़ रुपये दिए।"


Suggested News