बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारियों पर जातिसूचक टिप्पणी को लेकर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी, कहा बंटवारे की राजनीति करती है कांग्रेस

बिहारियों पर जातिसूचक टिप्पणी को लेकर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी, कहा बंटवारे की राजनीति करती है कांग्रेस

PATNA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को तेलंगाना के होनेवाले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहारियों पर की गई जातिसूचक टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया। गृह राज्य मंत्री ने रेवंत रेड्डी के बयानों की स्पष्ट शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि चुनावों में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है। 

उन्होंने कहा की रेवंत रेड्डी का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। पूरी निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कांग्रेस पार्टी कर रही है। बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली को कांग्रेस पार्टी को बिहार की एक-एक जनता अपनी ताकत का एहसास कराएगी। 

नित्यानंद राय ने कहा की बिहार के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाकर, उत्तर और दक्षिण का भेद पैदा कर राजनीति करने वाली कांग्रेस के डीएनए में ही बंटवारा है। देश को बांटने से लेकर धर्म और जाति के नाम पर बांटकर कांग्रेस देश में राज करना चाहती है। 

उजियारपुर से सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सनातन धर्म को गाली देने के बाद भी कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का पेट नहीं भरा है। अब वे बिहारियों के डीएनए पर प्रश्न कर रहे हैं। भविष्य में बांटने की ऐसी हर राजनीति का जवाब बिहार सहित देश की जनता एकजुट होकर कांग्रेस को देगी।

Suggested News