बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा विकसित भारत के संकल्प को देगा मजबूती

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा विकसित भारत के संकल्प को देगा मजबूती

NEW DELHI : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की और प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में यह बजट ऐतिहासिक है। इतना ही नहीं यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला बजट है।नित्यानंद राय ने कहा कि आम बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की उन्नति वाला बजट है। जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसको साकार करने में यह बजट हितकारी साबित होगा। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने आगे कहा कि इस बजट में गांव के गरीब महिलाओं का खास तौर पर ध्यान रखा गया है। मोदी की सरकार ने बजट में प्रावधान किया है कि अगले 5 सालों में दो करोड़ और आवास गरीबों के लिए बनाये जाएंगे। जबकि 3 करोड़ पक्का आवास पहले ही तैयार हो चुके हैं और गरीबों को दे दिए गए हैं। नित्यानंद राय ने कहा कि पिछले 10 सालों में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण के दिशा में काम किया है। वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐतिहासिक है। क्योंकि पिछले 10 साल में 25 करोड लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। 

नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार के लखपति दीदी योजना की सराहना करते हुए कहा सरकार कि कुछ ही महीनो में एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा 3 करोड़ को पार कर जाएगा। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है। जिन्होंने कभी नारा दिया था कि गरीबी हटाओ। लेकिन इन्होंने गरीबों को ही हटा दिया। वही मोदी जी ने देश के 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकलने का काम किया है। मतलब यह की मोदी जी जो गारंटी देते हैं वह पूरा करते हैं और इसीलिए गरीब उनको अपना मसीहा मानते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा कि इस बजट में जिस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को फोकस किया गया है वह ऐतिहासिक है। बजट में 11 लाख करोड़ से ज्यादा रकम इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में आवंटित किया गया है और इससे रोजगार तो मिलेगा ही वहीं बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी सो अलग। 

Suggested News