बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दलित सेना की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, कहा हम हैं रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी, चिराग केवल सम्पत्ति के

दलित सेना की बैठक में बोले केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, कहा हम हैं रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी, चिराग केवल सम्पत्ति के

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) की ओर से आज पार्टी कार्यालय में दलित सेना के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गयी। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की बिहार में चौकीदार की नियुक्ति में दलित समाज के लोगो को प्रमुखता दी जाएँ। साथ ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामबिलास पासवान को भारत रत्न देने की माँग की। 

साथ ही उन्होंने कहा की सभी ज़िला,अनुमंडल,प्रखंड में दलित समाज के अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराई जाएँ। हाजीपुर स्टेशन का नाम रामबिलास पासवान के नाम पर करने की मांग भी पशुपति कुमार पारस ने की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमला बोलते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा की बिहार के सीएम नीतीश कुमार है लेकिन विधि व्यवस्था बिगड़ी हुई है। बिहार में क्रिकेट की तरह तीन विकेट गिर गया है। लेकिन एक भी रन नहीं बन सका है। तेजस्वी यादव को तय करना है की राहुल गांधी को पीएम बनाना है या नीतीश कुमार को पीएम बनाना है। 

उन्होंने कहा की लालू यादव के विरोध में नीतीश कुमार का राजनीतिक जन्म हुआ है। पिछड़ा, दलित, अति पिछड़ा की बदौलत नीतीश कुमार मजबूत हुए। लेकिन अब इस समाज के लोग फिर से भयभीत है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री पारस ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में जल्द से जल्द शराबबंदी खत्म करनी चाहिए। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर पारस ने कहा की सीएम नीतीश आजकल तेजस्वी यादव की ओर देख रहे है। पशुपति पारस ने भविष्यवाणी करते हुए कहा की लोकसभा चुनाव के पहले बिहार की सरकार गिरनी तय मानी जा रही है। 

उन्होंने कहा की पीएम पद को लेकर महागठबंधन में टूट तय है। वहीँ चिराग पासवान को लेकर कहा की भतीजे से दिल टूट गया है। इसलिए अब हम एक नहीं होंगे। उन्होंने कहा की रामबिलास पासवान के राजनीतिक उतराधिकारी हम है। केवल संपत्ति के उतराधिकारी चिराग़ पासवान है। पारस ने कहा की इससे पहले भी रामविलास पासवान ने अलौली से मुझको चुनाव लड़वाया। फिर हाजीपुर से मुझको रामविलास पासवान ने ही मुझे चुनाव लड़वाया था।

पटना से अभिजित की रिपोर्ट  

Suggested News