बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में बोले राजनाथ सिंह- नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं आतंकवादियों का सफाया, देश में मजबूत सरकार जरुरी

बांका में बोले राजनाथ सिंह- नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं आतंकवादियों का सफाया, देश में मजबूत सरकार जरुरी

BANKA/PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिहार के बांका, पूर्णिया और मधेपुरा में जनसभा को संबोधित किया।   बांका में एनडीए प्रत्‍याशी गिरधारी यादव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश मे नरेंद मोदी की लहर चल रही है। अगर फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो देश से आतंकवादियों का सफाया हो जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया में ताकतवर देश बन गया है। पुलवामा हमले के बाद 13 दिन के अंदर पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला करके भारत ने इसका बदला ले लिया। उन्होंने कहा कि अगर 1971 में बंगलादेश के लिए इंदिरा गांधी का जयकार हो सकता है, तो पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम मोदी का जयकार क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमारी नीति है कि देश से पहली गोली नहीं चलना चाहिए,  लेकिन अगर सीमा पार से चले तो गिनती भी नहीं चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरु और इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का वादा किया था, लेकिन किसी ने गरीबी नहीं हटाई। कांग्रेस आज सभी को 72 हजार देने का सब्जबाग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश से गरीबी हटाने का काम मोदी सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र और बिहार सरकार मिलकर सूबे का विकास कर रही है। केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दे रही है। अब सभी छोटे दुकानदारों को पेंशन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था उसे करकर दिखा दिया है। उन्होंने कहा हर 60 साल के वृद्धों को पेंशन दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को जीरो परसेंट ब्याज पर कर्ज दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस ने घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म करने के लिए कहा है, लेकिन एनडीए सरकार इस कानून को और मजबूत करेगी। उन्होंने बांका से एनडीए उम्मीदवार गिरधारी यादव को जिताने की अपील की।

Suggested News