बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले सात सालों में मोदी सरकार ने किया कई ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले सात सालों में मोदी सरकार ने किया कई ऐतिहासिक समस्याओं का समाधान

GAYA :- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह जन  आशीर्वाद यात्रा में पहुचे गया कार्यकर्ताओ ने किया भव्य सवागत । वही गया के बुद्धा आईटीआआई में किया प्रेस कांफ्रेंस इस प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि। सात वर्षों में एनडीए सरकार में देश में विकास के महत्वपूर्ण काम हुए हैं। सात वर्षों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कई ऐसी समस्याओं का भी समाधान किया है। जिन समस्याओं के नाम से भी विपक्ष अन्य राजनीतिक दल घबराते थे वह काम एनडीए के सरकार में की गई। 

भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान पहुंचे है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने नरेंद्र मोदी सरकार को चुनकर जनता ने सेवा का मौका दिया। 2019 में यह विश्वास और बढ़ा यही कारण है कि 2019 में एनडीए गठबंधन को  जनसमर्थन मिला। विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धारा-370 हटाया गया, नागरिकता संशोधन विधेयक लाया गया। आजादी के 67 वर्षों बाद तक देश के हजारों गांव अंधेरे में डूबे थे। महज सात साल के शासनकाल में केंद्र सरकार ने सभी गांवों को बिजली से जोड़ने का काम किया। 

जन आशीर्वाद यात्रा से कोरोना की तीसरी लहर का खतरा होने के शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा ने विपक्ष की चिंता बढ़ा दी है। यही कारण है कि वे अनाप-शनाप बोल रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर महाराष्ट्र और केरला में चल रही है। 

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह, गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी नेता उपस्थित थे।

Suggested News