बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी के तिलक समारोह के बाद चाकू से अज्ञात व्यक्ति ने किया वार, दो की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

बेटी के तिलक समारोह के बाद चाकू से अज्ञात व्यक्ति ने किया वार, दो की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

NAWADA : बेटी की तिलक देने गए पिता व एक अन्य व्यक्ति पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना जिले के  चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव की बताई जा रही है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के रहने वाले बाबूलाल पंडित ने बताया कि अपनी बेटी की तिलक देने को लेकर इस्लामपुर गांव पहुंचे थे। उसी दौरान भोजन कर रहे थे। इसी क्रम में 2 लोग आते हैं। और दनादन चाकू से वार कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। जिसके बाद चिंताजनक हालत में नवादा के अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया है कि नावाडीह के रहने वाले भोला पंडित,मनोज पंडित पर चाकू से प्रहार किया किया गया है। 

खाना खाने के दौरान किया हमला

बताया गया कि बेटी की तिलक की रस्म पूरी हो गई थी। उसी क्रम में भोजन करने के दौरान चाकू मारकर घायल किया जाता है। चाकू मारने के बाद दोनों व्यक्ति फरार हो जाते हैं। हालांकि स्थानीय लोग दोनों व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की जाती है। लेकिन दोनों वहां से फरार हो जाते हैं। आखिर दोनों को चाकू क्यों मारा गया क्या वजह थी यह अब तक किसी भी परिवार को कुछ भी समझ में नहीं आया है।

 उन्होंने कहा कि अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाएंगे। बताया जाता है कि दोनों की पीछे से पीठ में जबरदस्त चाकू से वार किया गया है। अब दोनों की हालत गंभीर है। नवादा के सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज की जा रही है।

Suggested News