बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुरुष घर पर रजाई में सो रहे, महिलाएं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया, यह लज्जाजनक...

पुरुष घर पर रजाई में सो रहे, महिलाएं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया, यह लज्जाजनक...

दिल्‍ली के शाहीन बाग और लखनऊ के घंटाघर परनागरिकता संशोधन कानूनके खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं।


कानपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। हिंसा करने वालों के साथ वसूली की जाएगी। विपक्ष के रवैये से देश के दुश्‍मनों के हौसले बुलंद हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि भारत को बदनाम करने का अभियान चल रहा है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, लेफ्ट और एनजीओ लोगों को भड़का रहे हैं। हमें मौन नहीं रहना है। कांग्रेस नेता कह चुके हैं कि जब तक आईएसआई के एजेंटों की भारत में एंट्री नहीं करा लेते तब तक नहीं मानेंगे।


 सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं। यह लज्जाजनक है। विरोध करने वाली महिलाओं को नहीं पता कि सीएए क्या है, उनके मर्द अक्षम हैं।' उन्‍होंने कहा कि कश्मीर की आज़ादी के नारे देशद्रोह की श्रेणी में हैं।


Suggested News