बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में बंदूक के बल पर अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, सपा नेता समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

यूपी में बंदूक के बल पर अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, सपा नेता समेत 4 पर मुकदमा दर्ज

डेस्क...  यूपी के मुजफ्फरनगर में बंदूक के बल पर एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की खबर झझकोर देने वाली है। दरिंदा रेप की वीडियो बनाकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। अब सवाल ये उठता है कि जब एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरक्षित नहीं तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी ? 

मुजफ्फरनगर जनपद में एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने रिश्ते के अपने फूफा जकी और एक महिला सहित 4 लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मामले में गांव सरवट के पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी समाजवादी पार्टी का नेता है। जिस पर बलात्कार और ब्लैक मेलिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही सपा नेता के भाई पर भी महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया है। पीड़ित महिला खिलाड़ी की तहरीर पर मुज़फ्फरनगर के एसएसपी के आदेश पर सपा नेता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 376 में अभियोग दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र गांव सरवट का है, जहां एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने अपने ही रिश्तेदार मोहम्मद जकी व समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी व उसके भाई रिजवान त्यागी के साथ एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कुछ वर्ष पूर्व जब महिला खिलाड़ी पूर्व प्रधान सरवट इंतजार त्यागी के घर किसी काम से गई थी। तभी महिला खिलाड़ी के साथ आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला।



Suggested News