बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: भैंस को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में 4 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत, पर्व में मचा कोहराम

UP NEWS: भैंस को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, हादसे में 4 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत, पर्व में मचा कोहराम

JHANSI: विजयादशमी के दिन एक तरफ जहां लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ। जहां श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

झांसी जिले के चिरगांव थाना इलाके में शुक्रवार को पड़ोसी जिले दतिया के पंडोखर से चिरगांव के छिरौना गांव में ज्वारे विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि हाईवे पर जा रही श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे अचानक भैंस आ गई। जिसके कारण ट्रैक्टर का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। अचानक सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गई जिससे चार बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गईऔर करीब 6 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से बचाव और राहत कार्य शुरु किया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज झांसी मेडिकल कालेज में किया जा रहा है। पुलिस को भी इस हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Suggested News