बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन साइबर अपराधियों को लाखों रूपये के साथ किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन साइबर अपराधियों को लाखों रूपये के साथ किया गिरफ्तार

PATNA : अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराधियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ताजा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार साइबर अपराधी पटना में बैठकर विदेश में अमेरिका के लोगों को पटना कॉल सेंटर से डेटा भेज कर ठगी करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आया साइबर ठग कोलकाता का रहने वाला है। 


पुलिस ने इसके पास से साढ़े 10 लाख रुपया कैश, लैपटॉप ,मोबाइल समेत कई अन्य समान बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने मनेर के पिंटू सिंह नामक युवक के नाम का खुलासा किया, जो इस साइबर ठगी गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मिली जानकारी के मुताबित साइबर ठगो से पुलिस को करोड़ों की अवैध संपति की जानकारी मिली है। 

दरअसल साइबर ठग कॉल सेंटर का टॉल फ्री नंबर भेजकर फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। हैरत की बात है की इन साइबर अपराधियों ने अमरीका में बैंक अकाउंट फर्जी दस्तावेजों पर खोल रखा था। जिसके माध्यम से डॉलर को इंडियन बैंक में ट्रांसफर करवाते थे। ठगो के पास से 18 लाख के ज्वेलरी का रसीद और 50 हजार जमा रकम को रसीद भी बरामद की गयी है। 

साथ ही सात अलग अलग बैंको का पासबुक बरामद किया गया है। पुलिस इसके काउंट को फ्रिज कर पासबुक में जमा रकम की जांच कर रही है। गिरोह का सरगना पिंटू सिंह समेत सात लोग को नामजद किया गया है। इस गैंग के कुल सात साइबर अपराधी के द्वारा पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर खोल साइबर ठगी के धंधे को ऑपरेट किया जा रहा था।

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Suggested News