बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चाइनीज मोबाइल से लड़की की आवाज बदल लोगो से करता था फ्रॉड, सीतामढ़ी पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

 चाइनीज मोबाइल से लड़की की आवाज बदल लोगो से करता था फ्रॉड, सीतामढ़ी पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

SITAMARHI : सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चाइनीज मोबाइल की मदद से अपनी आवाज को लड़की की आवाज में बदलकर लोगो से पैसे की ठगी करने वाला फ्रॉड को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की पहचान शेखपुरा जिला के पैन निवासी स्व. सुरेश झा के पुत्र विकाश कुमार झा को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक स्मार्ट फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया है।

उक्त बातें रविवार को शहर के साइबर थाना पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर थानाध्यक्ष सह यातायात डीएसपी दीपक कुमार ने बताई है। डीएसपी ने बताया की 24 जून को थाना में लड़की के नाम पर सभी प्रकार की सेवा देने बात कह साइबर फ्रॉड करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष सह यातायात डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में साईबर थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव और पुअनि जितेन्द्र कुमार के द्वारा शेखपुरा जिला के पैन निवासी त्रिपुरारी सिंह उर्फ गुलसन को गिरफ्तार किया था।

जहां त्रिपुरारी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में और तकनिकी अनुसंधान के दौरान विकाश के नाम का खुलासा हुआ। त्रिपुरारी ने पुलिस को बताया के चाईनिज मोबाईल कि सहायता से लड़की के आवाज में विभिन्न प्रकार कि सेवा देने के लिए पैसा ठगते थे। और जब पीड़ित पैसा देने में आनाकानी करता था तो उसे ब्लैकमेलिंग का भय दिखा कर भी पैसा ठगते थे। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट

Suggested News