बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UTTARAKHAND: दूसरी बार विधायक बनने के बाद ही सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, सूबे के अब तक के सबसे कम उम्र के सीएम बने

UTTARAKHAND: दूसरी बार विधायक बनने के बाद ही सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, सूबे के अब तक के सबसे कम उम्र के सीएम बने

DESK: उधमसिंह नगर के खटीमा से दूसरी बार बीजेपी के विधायक चुने गये पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें सीएम बन गये हैं। 45 साल के धामी राज्य के सबसे कम उम्र के सीएम बन गये हैं। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने रविवार शाम देहरादून में आयोजित समारोह में उन्‍होंने सीएम पद की शपथ दिलायी। 

ज्ञात हो कि पिछले साढ़े चार सालों में उत्‍तराखंड को तीसरा सीएम मिला है। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत सीएम रह चुके हैं। धामी के साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। इनमें सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, डॉ धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफल, गणेश जोशी, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, यतेश्‍वरानंद और बंशीधर भगत का नाम शामिल है। 

ज्ञात हो कि पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने। तब उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब पांच हजार वोटों से अंतर से हराया था। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को तीन हजार से कम अंतर से हराया था।

Suggested News