बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Valentine Day SPECIAL 2024: फिल्मी सितारों ने पेश की है प्यार की मिसाल, इन अभिनेताओं की दुल्हनियों की कहानी है बहुत खास...

Valentine Day SPECIAL 2024: फिल्मी सितारों ने पेश की है प्यार की मिसाल, इन अभिनेताओं की दुल्हनियों की कहानी है बहुत खास...

DESK: प्यार का पंचनामा कई बॉलीवुड सितारों का हो चुका है। उनके वेंलेंटाइन की खट्टी-मीठी रोमांस वाली कहानियां आज भी इश्कजादों को लिए एक प्यारा अहसास दिला जाती है। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियों से रुबरु कराएंगें जो बी टाउन की हसीनाओं को छोड़ एक आम लड़की को अपना जीवन साथी बनाया। बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने फैस और जिंदगी में चकाचौंद मिलने के बाद भी अपने पहले प्यार को ही अपना जीवन साथी बनाया। इनमें कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हैं। 

पहले हम इस जोड़े की प्रेम कहानी की बात करेंगे जिनके लव स्टोरी के लोग आज भी दिवाने हैं। वह है सुनील दत्त और नरगिस। बॉलीवुड में पहली नजर का प्यार सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी में भी हुआ था। हालांकि, नरगिस एक स्टार थीं और सुनील दत्त नहीं, लेकिन सुनील दत्त के लिए ये पहली नजर का प्यार था। राज कपूर और नरगिस के अफेयर की खबरें उन दिनों आम थीं, लेकिन सुनील दत्त का प्यार इसमें कम नहीं था। महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया के समय दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए। कहते हैं कि उस समय मदर इंडिया के सेट पर आग लगी थी और नरगिस उसमें फंस गई थीं। तब सुनील दत्त ने वाकई एक हीरो की तरह उन्हें बचाया था। सुनील दत्त और नरगिस ने चुपके से शादी की थी।

 

शाहिद कपूर और हैंदसम हंक आर माधवन ने भी एक आम लड़की से शादी रचाई है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री के आइडल कपल के रुप में जाने जाते हैं। दिल्ली के बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीर राजपूत से शाहिद ने साल 2015 में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। वहीं आर माधवन ने साल 1999 में एयरहोस्टेस सरिता बिरजे संग सात फेरे लिए थे। 

वहीं इन लिस्ट में जॉन अब्राहम का भी नाम शामिल है। एक्टर ने साल 2014 में बैंकर प्रिया रुंचल से शादी कर सभी को चौंका दिया था। बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने अपने बचपन के प्यार परवीन शाहीन को अपना जीवनसाथी बनाया। एक्टर ने साल 2006 शादी रचाई थी। साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जितेंद्र ने भी एक आम लड़की शोभा कपूर से शादी की थी।

Suggested News