गया में वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप, कई वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना, नशे में धुत तीन शराबियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

GAYA : बोधगया थाना की पुलिस की ओर से गुरुवार को देर शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में हेलमेट, डीएल के अलावा जरूरी कागजात नहीं रहने पर फाइन ली गई है। साथ ही वाहन जांच के क्रम में तीन शराबियो को गिरफ्तार किया गया।
बोधगया थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा के आदेश पर एसआई आंनद राम ने जांच अभियान चलाया। इस क्रम में शराब पीने के आरोप में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
वही एसआई आंनद राम ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। तीनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही हेलमेट नहीं रहने पर दो पहिए वाहन के चालकों से फाइन ली गई।
हालाँकि बोधगया थाना के पास लगाए गए जांच अभियान से लोग दूसरे रास्ते से जाना शुरू कर दिए। जिस कारण कम दो पहिए वाहनों से ही फाइन ली गई है। इस दौरान इलाकों के वाहनों चालकों में हड़कंप मच गया। फाइन से बचने के लिए लोगों ने दुसरे रास्ते पकड लिए।
गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट