बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नए नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, 30 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार

नए नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, 30 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार

दिल्ली- भारतीय नौसेना के चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे. नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के 30 अप्रैल को रिटायर होने के बाद त्रिपाठी भारतीय नौसेना की कमान संभालेंगे. 

 वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के अगले नए नौसेना प्रमुख होंगे . एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल को अवकाशप्राप्त करने वाले हैं.  उनके रिटायरमेंट के बाद वाईस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना का पदभार संभालेंगे.वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम,  वर्तमान में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. वह 30 अप्रैल, 2024 की दोपहर से देश के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे. 

भारत सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है. नौसेना स्टाफ, एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं. 

 त्रिपाठी  सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र रहे हैं. उन्हें 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था. दिनेश त्रिपाठी का विवाह शशि त्रिपाठी से हुआ है. उनकी पत्नी शशि  कलाकार और गृहिणी हैं. उनको  एक बेटा है, जो पेशे से वकील है, जिसका विवाह तान्या से हुआ है, जो नीति निर्माण क्षेत्र में काम करती है.

वाइस एडमिरल दिनेस कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के जहाजों वीनश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाल चुके हैं. त्रिपाठी कई अहम परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिनमें पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी; नौसेना संचालन निदेशक; नई दिल्ली में प्रधान निदेशक, नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं.


Editor's Picks