नवादा में दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भूख हड़ताल पर बैठी पीड़िता, कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस को दी खुदकुशी करने की धमकी

नवादा में दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भूख हड़ताल पर बैठी पीड़िता, कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस को दी खुदकुशी करने की धमकी

NAWADA: नवादा में एक रेप पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गई है। बताया जा रहा कि पुलिस के द्वारा अबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिसके कारण पीड़िता ने एक दिन की भूख हड़ताल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता रैन बसेरा में भूख हडताल पर बैठ गई। 

बता दें कि, पीड़िता जिले के धमौल ओपी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि 2 मई को आरोपी मो. आदिल घर पर मुर्गा लेने आया। उसी दौरान उसने प्यार-मोहब्बत के बहकावे में ले लिया। बाद में आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथी सोहैल ने वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जेवरात आदि भी छीन लिया। 

पीड़िता ने बताया कि इस बाबत में उसने धमौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने अबतक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी अब तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है। लिहाजा इंसाफ की मांग को लेकर उसे भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो 19 सितंबर को समाहरणालय परिसर में आत्मदाह कर लेगी।

पीड़िता ने नवादा पुलिस को चेतावनी दे दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह 19 सितंबर को पुलिस के सामने ही आत्मदाह कर लेगी। पीड़िता को आरोपियों के द्वारा लगातार धमकी मिल रही है।और धमकी की कारण ही इस तरह का कदम उठाई है। दुष्कर्म की पीड़िता ने कहा कि जब भी पुलिस मैडम से मिलते हैं तो वह कहती है गिरफ्तारी होगा ना इतना क्यों परेशान हो रही हो और फिर हमें थाना से जाने के लिए बोल दिया जाता है। पुलिस मैडम के द्वारा किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

Find Us on Facebook

Trending News