बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कई जिलों में घटते भू-जल स्तर पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता, कहा जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाये राज्य सरकार

बिहार के कई जिलों में घटते भू-जल स्तर पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता, कहा जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाये राज्य सरकार

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा राज्य के अधिकांश जिलों में भू-जल स्तर अधिक नीचे जाने के रिपोर्ट पर चिंता जताई है औऱ कहा है कि राज्य में 4 वर्षों से जल जीवन हरियाली योजना के लागू रहने के बावजूद भू-जल स्तर का नीचे गिरना इस योजना की विफलता को दर्शाता है।

सिन्हा ने कहा कि 2019-22 की अवधि में लगभग 25000 करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च निर्धारित था। लेकिन इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण अपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई। सिन्हा ने कहा कि राज्य में नदी, तालाब औऱ छोटे बड़े सभी जलाशय सूखते जा रहे हैं। राज्य में 2020 से वर्षा की लगातार कमी हो रही है। इसी के कारण साल दर साल भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। जल जीवन हरियाली योजनाओं के तहत वृक्षारोपण के कार्यक्रम के साथ खिलवाड़ किया गया है।

सिन्हा ने कहा कि राज्य में यह संकट भविष्य के संकट की ओर इशारा कर रहा है। आज जरूरत इस बात की है कि राज्य में जल संरक्षण के लिये जल स्रोतों में पानी की प्रचुरता रखते हुए हम जल क्षय को रोकें। सूखे की विषम परिस्थिति भी पैदा हो गई है।

सिन्हा ने सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस जल संकट का समाधान हेतु आग्रह किया है। इस गम्भीर विषय पर दलीय भावनाओं से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे नदियों और जलाशय के क्षरण को अविलंब रोकने की आवश्यकता है। सिन्हा ने आशा व्यक्त किया है कि सरकार को इस जल संकट से उबरने हेतु जन सहयोग औऱ जन भागीदारी  का भी सहारा लेना चाहिए। फलस्वरूप जन जन में जल संचय की चेतना का प्रवाह होगा।

Suggested News