बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी को विजय सिन्हा का करारा जबाव, राजद को उसके ही खेल में दी गई है मात, बिलबिलाइए मत...

राबड़ी को विजय सिन्हा का करारा जबाव, राजद को उसके ही खेल में दी गई है मात, बिलबिलाइए मत...

PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि बोया पेड़ बबुल का तो आम कहां से होय। डिप्टी सीएम ने कहा कि विधायकों को खरीद-फरोख्त की शुरूआत आरजेडी ने ही की थी भाजपा ने नहीं। राजद विधायकों को बंधुआ मजदूरों के तरह रख रही थी। लेकिन विधायिका को कलंकित करना अपमानित करना राजद को बंद करना चाहिए। राजद के लोगों ने ही दल बदलने के लिए विधायकों को न्योता दिया था। अब उनके विधायक ही विजय करा रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, सदन के अंदर अपनी जिम्मेवारी को निर्वाहन करने की जगह नेता प्रतिपक्ष बाहर घूम रहे हैं। आज उनके सारे विधायक भयभीत हैं। विधायकों को महसूस हो रहा है कि वह जिस नाव पर बैठे हुए हैं वह डूब रहा है। इसलिए सभी विधायक सुरक्षित स्थान को ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विधायक अपनी मर्जी से उनका साथ छोड़ रहे हैं। 

उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे उनकी ही जिम्मेदारी नहीं संभाली जा रही है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं बिहार में अपराधी को लेकर बन रहे नए कानून को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस कानून के आने के बाद बिहार में अपराधी और माफियाओं का खात्मा हो जाएगा।         

दरअसल, आज सदन में राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में जो विधायक राजद छोड़कर एनडीए के साथ गए हैं वे बेशर्म हैं। ऐसे विधायकों को 10 से 20 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इन बेशर्म विधायकों को अगर भाजपा और एनडीए में जाना था तो उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब इन चारों को चुनाव जीतना था तब हमारे दल में आए। राजद के टिकट पर जनता का समर्थन हासिल किया। अब हमारे दल को धोका दे दिया है क्योंकि ये लोग बेशर्म हैं। 

वंदना की रिपोर्ट

Suggested News