बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में छापेमारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, दुल्हन के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप

वैशाली में छापेमारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, दुल्हन के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप

VAISHALI : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में तस्कर अवैध शराब के कारोबार में जुटे हैं। जबकि लोग बेख़ौफ़ होकर शराब का सेवन भी कर रहे है। हालाँकि शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की ज़िम्मेवारी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग को दी गयी है। 


इसी कड़ी में शराब के धंधेबाजों की तलाश में पुलिस सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय में गयी थी। लेकिन पुलिस के खिलाफ ही लोगों ने मोर्चा खोल दिया। गाँव में पहुंचे पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। बताया जा रहा है की लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की भी है। 

वहीँ जवाबी करने गई पुलिस पर लोगों ने शादी वाले घर में घुसकर दुल्हन सहित लोगों की पिटाई का आरोप लगाया है। बताया गया की पुलिस की कार्रवाई में आधे दर्जन के करीब लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालाँकि इस मामले को लेकर वैशाली पुलिस द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया गया है।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट  

Suggested News