बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराबी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, सड़क जाम किया जमकर बवाल

शराबी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, सड़क जाम किया जमकर बवाल

MOTIHARI : मोतिहारी में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है की ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईट पत्थर से हमला किया है। हमला में पुलिस के दो जवान आंशिक रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं। पकड़े गए शराबी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने देर रात्रि में अरेराज संग्रामपुर पथ को जाम कर दिया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पहुची कई थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम को खत्म किया। मामला गोबिंदगंज थाना के नवादा पंचायत के तीन गछिया गांव की बतायी जा रही है। गोबिंदगंज पुलिस शराबी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पुलिस टीम पर हमला करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोबिंदगंज थाना पुलिस शुक्रवार की देर शाम रात्रि गश्ती में निकली थी। नवादा पंचायत के तीन गछिया गांव के पास कुछ लोग आपस मे झगड़ा कर रहे थे। पुलिस झगड़ा को शांत कराने का प्रयास करने लगी। इतने में शराब के नशे में एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर थाने जाने लगी। इतने में ग्रामीणों ने ईट पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिस कर्मी आंशिक रूप से जख्मी हो गए।

वही शराबी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने देर रात्रि में ही संग्रामपुर -अरेराज पथ को जाम कर दिया। जिसके बाद गोबिंदगंज पुलिस ने सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण शराबी को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर ओपी मलाही,पहाडपुर, संग्रामपुर थाना पुलिस के पहुँचने के बाद ही जाम हट सका। गोबिंदगंज पुलिस गिरफ्तार शराबी को शनिवार को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया। वही पुलिस टीम पर हमलवारों व सड़क जाम करने वाले को चिन्हित कर करवाई में जुटी है।


Suggested News