बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर हुआ हिंसक झड़प, दबंगों ने पीट-पीटकर की एक महिला की हत्या, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर हुआ हिंसक झड़प, दबंगों ने पीट-पीटकर की एक महिला की हत्या, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

BEGUSARAI: राज्य में आपसी विवाद और जमीनी विवाद के कई मामले सामने आते रहते है। ताजा मामला बेगूसराय का है। जहां दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद खूनी संघर्ष बन गया। इस विवाद में एक युवती की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।  

दरअसल, यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनी चक का है। मृत महिला की पहचान हुसैनी चक के रहने वाले खलीफी यादव की पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है। मृत महिला की पुत्री प्रियांशु कुमारी ने बताया है कि आज घर के सामने रहने वाले पड़ोसी एमपी यादव और जवाहर यादव के साथ रास्ते के कारण विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण एमपी यादव और जवाहर यादव के द्वारा लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि घर में कोई मर्द नहीं रहने के कारण और मां अकेली थी। और इसी का फायदा उठाकर एमपी यादव और जवाहर यादव सहित पूरे परिवार साथ मिलकर घर में घुस गया और लाठी डंडे एवं लोहे के रड से पीटना शुरू कर दिया और एक पत्थर भी बरसाना शुरू कर दिया। 

इसी दौरान बबीता देवी की सिर पर चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी किया। उन्होंने साफ तौर से आरोप लगाया है कि वह दबंग व्यक्ति है। लगातार मारपीट और गाली गलौज किया करता था। जिसकी शिकायत बलिया थाना को दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की। जिसका कारण आज घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि घर के बगल में रास्ता है। और उस रस्ता से सब दिन लोग आते-जाते रहता थे। आज भी उसी रास्ते से जा रहे थे।

उसी रास्ते के विवाद को लेकर एमपी यादव और जवाहर यादव के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही साथ लाठी डंडा और ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस पिटाई में बबीता देवी की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका नाम गोपाल यादव है। फिलहाल इस घटना के बाद बलिया थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Find Us on Facebook

Trending News