बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार और झारखंड में VIP प्रमुख मुकेश सहनी की ललकारा, कहा- अपने वोट की ताकत समझने से ही समाज में आएगा बदलाव

बिहार और झारखंड में VIP प्रमुख मुकेश सहनी की ललकारा, कहा- अपने वोट की ताकत समझने से ही समाज में आएगा बदलाव

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज हेलीकॉप्टर यात्रा के क्रम में झारखंड के साहेबगंज और बिहार के नवगछिया पहुंचे। इस दौरान वीआईपी प्रमुख ने दोनों स्थानों पर विशाल रैली को संबोधित किया। सहनी साहेबगंज के मटियाल और नवगछिया के कचहरी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए लोगों से खासकर युवाओं से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने वोट की ताकत और वोट बैंक को समझने से ही समाज में बदलाव आएगा। उन्होंने इसके लिए एकजुट होने की भी अपील की। 

इस दौरान सहनी ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, लेकिन हमें आज भी सही आजादी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी आज निषाद को गुलामी का ही जीवन गुजारना पड़ रहा है। 

'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आज निषाद एकजुट हुए तो पटना और बिहार क्या दिल्ली भी हमसे दूर नहीं है। इससे पहले सहनी को साहेबगंज और नवगछिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम भी सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। उन्होंने कहा कि आज निषादों के लिए बजट बनता है लेकिन हमारी सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं रहने के कारण उसका सही लाभ हमें नहीं मिल पाता है। सहनी ने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने के कारण आज निषाद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

Suggested News