बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर वीआईपी ने संगठन में किया फेरबदल, पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में की प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर वीआईपी ने संगठन में किया फेरबदल, पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड में की प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्वांचल के लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसकी तैयारियों के मद्देनजर संगठन को और मजबूत बनाने हेतु संगठनात्मक नियुक्ति में फेरबदल करने का निर्णय पार्टी द्वारा लिया गया है। जिसके अंतर्गत उमेश सहनी जो की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, अब उन्हें उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 

इसके अलावा पूर्वांचल के 21 जिलों जिनमे प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, बलिया,  मऊ, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, श्रावस्ती आदि ज़िले शामिल हैं। इनके प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद राजाराम रामचंद्र बिंद को नियुक्त किया गया है। अवध के 21 जिलों जिसमें ( इटावा, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात,  लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, अम्बेडकर नगर आदि ज़िले शामिल हैं, इन ज़िलों के लिए  प्रदेश अध्यक्ष कांति देवी को नियुक्त किया गया है।

बुंदेलखंड के 7 जिलों के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार निषाद को तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के लिए हरि ओम को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वीआईपी पार्टी के संस्थापक "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी निषाद समाज को आरक्षण दिलाने हेतु दृढसंकल्पित होकर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी समर में उतरने की तैयारी कर चुके है। इसी कड़ी में 27 नवंबर को गोरखपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। निषाद समाज को आरक्षण दिलाना ही वीआईपी पार्टी का मुख्य चुनावी एजेंडा हैं। " आरक्षण नहीं तो गठबंधन नही" इसी पर अडिग रहकर पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News