बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार राज्य बार कांउसिल के लिए मतदान कल, प्रदेश के 56 हजार अधिवक्ता चुनेंगे 25 अधिकारी

बिहार राज्य बार कांउसिल के लिए मतदान कल, प्रदेश के 56 हजार अधिवक्ता चुनेंगे 25 अधिकारी

PATNA : बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के 25 सदस्यों को चुनने के लिए कल 20 दिसंबर,2023 को राज्य के अधिवक्ता मतदाता मतदान करेंगे।राज्य  में वकील मतदाताओं  की संख्या लगभग 56 हजार है।

इस चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या 157 है। इनमें  प्रमुख है बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा,वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा, प्रेम कुमार झा,धर्मनाथ प्रसाद यादव,प्रेमनाथ ओझा, राजीव शरण,अलका पाण्डेय,जीतेन्द्र नारायण सिन्हा समेत कई निवर्तमान व नये उम्मीदवार इस चुनावी संघर्ष में  अपनी किस्मत आजमा रहे है।

कल के मतदान के सारी  तैयारियां अंतिम चरण में है।राज्य में  वकील मतदाताओं के  मतदान के लिए 158 मतदान केंद्र बनाये गये है।साथ ही  सुरक्षा के भी पूरा व पुख्ता इंतजाम किया जा चुका।आज से मतदान कराने वाले पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में जाने लगे है।

चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए रिटायर्ड जज चंद्रमोहन प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है।इनके साथ विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई पर्यवेक्षक बनाये गये है,जो चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे

बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के उम्मीदवारों के चुनाव के लिए  मतदान सुबह 10 बजे शुरु हो कर शाम 5 बजे तक चलेगा है। मतों की गिनती का कार्य  27 दिसंबर, 2023  से बिहार राज्य बार काउंसिल भवन में किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31दिसंबर,2023 व 1जनवरी,2024 को मतगणना कार्य नहीं होगा।

Suggested News