विप के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने सीएम नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, सुखमय और सुखद जीवन के साथ की उज्जवल भविष्य की कामना

PATNA : बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने आज मुख्‍यमंत्री नी‍तीश कुमार को उनके 72 वें जन्‍मदिन पर विधान मंडल परिसर में फूलों का गुलदस्‍ता देकर शुभकामनाएँ दीं। शुभकामना संदेश में उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री के लम्‍बी आयु एवं उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।

ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में सरकार के कार्यक्रमों से राज्‍य के विकास को गति देने के लिए इनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्‍होंने कहा कि अपनी लम्‍बी राजनीतिक यात्रा में नीतीश कुमार ने केन्‍द्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों में मंत्री पद को सुशोभित करते हुए कई सफल नवीन प्रयोग किया है। 

Nsmch
NIHER

उसी प्रकार बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में भी इन्‍होंने प्रशासनिक दक्षता के साथ समाज सुधार के कई कार्यक्रमों का क्रियान्‍वयन कर बिहार को अग्रणी राज्‍य की पंक्ति में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उनका जीवन सुखमय, सुखद एवं भविष्‍य  उज्‍जवल हो ऐसी शुभकामना प्रकट की।

वंदना शर्मा की रिपोर्ट