बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वार्ड सदस्य पति की बदमाशों ने की हत्या, हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया, गुस्साए लोगों ने की आगजनी

वार्ड सदस्य पति की बदमाशों ने की हत्या, हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया, गुस्साए लोगों ने की आगजनी

AURANGABAD :  बिहार में अपराध का ग्राम नीचे आता हुआ नजर नहीे आ रहा है। इस बार मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है, जहां अपराधियों ने वार्ड सदस्य के पति की हत्या कर दी है। बीती रात हत्या के बाद बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह लाश मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना सामने आने के बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। 

मामला  हसपुरा थाना के अमझरशरीफ पंचायत से जुड़ा हुआ है। यहां बाला बिगहा गांव निवासी 40 वर्षीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बलिराम महतो उर्फ झाखड़ की हत्या सोमवार रात कर दी गई। बलिराम का शव रसूलपुर सड़क के समीप महावीर स्थान के पास झाड़ी में हाथ पैर बंधा फेका हुआ मिला हुआ है। स्वजनों को इसकी जानकारी सुबह लगभग ढाई बजे मिला। बलिराम की पत्नी संगीता देवी अमझरशरीफ पंचायत के वार्ड चार के वार्ड सदस्य है। 

मौत कैसे हुई, स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर मे कहीं कोई निशान नही है और न ही मुंह से दुर्गंध निकल रही है।ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि हत्या कैसे हुई। स्वजनों व ग्रामीणों के बीच शराब के साथ जहर देकर मार देने की चर्चा चल रही है। 

लोगों ने किया आगजनी

घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन चीत्कार मार रो रहे हैं। मुआवजे को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने हसपुरा पटेल चौक मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। साथ ही सड़क पर आगजनी भी शुरू कर दी है। वहीं लोगों के गुस्से को देखते हुए थानाध्यक्ष व उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, जदयू नेता बिनोद सिन्हा, पूर्व मुखिया मनदीप चौधरी, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार को समझाने के बाद जाम हटा। करीब एक घंटा तक सड़क जाम रहा।

Suggested News