बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : सीएम नीतीश के गृह जिले में वार्ड पार्षद पति को गोलियों से भूना, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

BIG BREAKING : सीएम नीतीश के गृह जिले में वार्ड पार्षद पति को गोलियों से भूना, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर गेट के पास शनिवार की देर शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के सिलाव डीह गांव निवासी सतीश सिंह के 32 वर्षीय पुत्र चितरंजन सिंह के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि उन्हें आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारी गयी है। पत्नी बेबी देवी सिलाव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 की पार्षद है। मृतक का अपराधिक इतिहास रहा है। वह कई मामलों का अभियुक्त है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बिहारशरीफ-राजगीर सड़क से कुंडलपुर जाने वाले रास्ते पर चितरंजन सिंह शाम में गुजर रहे थे| तभी पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया| आने जाने वाले राहगीरों ने खून से लथपथ देख चितरंजन सिंह को देखकर शोर मचाने लगे| तब आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से उसे सदर अस्पताल लाया गया। 

अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग की। चितरंजन के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गया जिले में उसे एक मामले में सजा भी सुनायी गयी थी। सजा के खिलाफ उसने उच्च न्यायालय में अपील की थी और अभी जमानत पर था। थानाध्यक्ष मो मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News