बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉक्टर पुष्पा प्रकाश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 19 नवंबर को पटना के विशेष पॉस्को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

डॉक्टर पुष्पा प्रकाश के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 19 नवंबर को पटना के विशेष पॉस्को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश

PATNA: पटना के गार्डिनर अस्पताल में पोस्टेड डॉक्टर पुष्पा प्रकाश के खिलाफ विशेष पॉस्को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। डॉक्टर पुष्पा प्रकाश को 19 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। रेप के मामले में पेश नहीं होने को लेकर वारंट जारी किया गया है।

बता दें कि पटना में एक प्रोफेसर की बेटी के साथ उसके चालक ने ही रेप कर दिया था। जिसको लेकर पाटलिपुत्र थाना में कांड संख्या 221/18 दर्ज किया गया था। 

जिसके बाद गार्डिनर अस्पताल में लड़की का मेडिकल कराया गया था। इस मामले में डॉक्टर पुष्पा प्रकाश ने अब तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है। इसको लेकर कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है।


Suggested News