बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में जमीन विवाद में हथियार लहराना दबगों को पड़ा महंगा, पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया

बांका में जमीन विवाद में हथियार लहराना दबगों को पड़ा महंगा, पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया

BANKA : सिलजोरी पंचायत के कसई मोड़ पर भूमि विवाद में रविवार को छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसमें एक लाइसेंसी राइफल भी मिला था। लेकिन घटनास्थल पर खोजबीन करने के बाद पुलिस को एक देसी कट्टा भी हाथ लगा। उसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। एसडीपीओ राजकिशोर कुमार द्वारा रविवार  देर शाम तक जांच करने के बाद सभी छह अभियुक्त पर प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया। 

रविवार को भनरा गांव निवासी शिबू प्रसाद यादव ने थाना में आवेदन देते हुए कसाई मोड़ पर खरीदी हुई जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा हथियार के दम पर जबरन कब्जा करने का आवेदन दिया था। जिस पर पुलिस कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। 

जिसमें रजौन थाना के पुनसिया गांव निवासी परमवीर यादव, चांदन थाना के कसाई गांव निवासी शंभू यादव, देवघर थाना के बम्पास टाउन निवासी संतोष कुमार, रखिया थाना के बायपास रोड रामपुर  निवासी प्रभाकर शर्मा,  अमित कुमार सिंह आनंद नगर बाईपास रखिया थाना, कुंडा थाना के कोरियासा निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल है। 

इन सभी जिला देवघर झारखंड निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेजा गया। चांदन थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया कि अभियुक्त शंभू यादव का पूर्व से चांदन थाना में अपराधिक  मामला है और कई कांडों में आरोपित रहा है। मीडिया के माध्यम से थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने कहा कि चांदन थाना क्षेत्र के सभी बदमाश मेरा थाना क्षेत्र को  छोड़ दें नहीं तोअपराधी की खैर नहीं।।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News