बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम, जानिए गर्मी से कब मिलेगी निजात

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम, जानिए गर्मी से कब मिलेगी निजात

पटना-  13 से 14 अक्टूबर तक बिहार का मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान दोपहर में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा. नवरात्र के दौरान मौसम बदलने की बात मौसम विभाग कर रहा है. लोगों को दिन में भी गर्मी से निजात मिल सकती है. मौसम बदलने से 15 अक्टूबर के बाद तापमान में 2- 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाएगी. पटना की बात करें तो 13 अक्टूबर को यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं सीवान का अधिकतम टेंपरेचर 34 डिग्री सेल्सियस  तो न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है वहीं भागलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.बगहा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. 

दिन के समय तेज धूप,पसीना और गर्मी से बेचैन अभी भी लोग हैं.  अब तक महीने के सभी दिन अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए हैं. गुरुवार  को भी दिन भर धूप खिली रहने से राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.0 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में दिन के तापमान में बढ़त्तरी दर्ज की गई है. बिहार में अक्टूबर का मौसम गर्म रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में  औसत तापमान 25°C से 34°सें. के बीच रह सकता है. 

 राज्य के कई जिलों में तापमान में कमी दर्ज की गई है. बावजूद राज्यभर में लोगों को उमस भरी गर्मी सता रही थी. कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है. साथ ही कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. वहीं,मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर के बाद मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के महीने में इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उमस का सितम कम होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन के बाद उमस में कमी आयेगी. दस दिनों के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदलेगा. खास कर रात के समय ठंड का एहसास होगा. 


Suggested News