बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यह कैसी सनक ! अपने ही बहन, मां, पिता और दादी की बेरहमी से कर दी हत्या, सुबह सुबह हैरान रह गई देश की राजधानी

यह कैसी सनक ! अपने ही बहन, मां, पिता और दादी की बेरहमी से कर दी हत्या, सुबह सुबह हैरान रह गई देश की राजधानी

NEW DELHI : देश की राजधानी नई दिल्ली में एक सनकी युवक ने अपने ही मां-पिता, बहन और दादी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। उक्त घठना पश्चिमी दिल्ली के पालम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजनगर पार्ट-2 की बताई जा रही है। परिवार के चारों सदस्यों की हत्या के बाद युवक वहीं पर बैठा रहा। वहीं चार लोगों की हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, जान गंवाने वालों में युवक की मां व बहन के अलावा पिता और दादी हैं। इन चारों को युवक ने एक-एक कर चाकुओं से गोद डाला। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और बहन उर्वशी सैनी शामिल हैं, जबकि आरोपित का नाम केशव (25) है। उधर, सूचना मिलने पर आरोपित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी गई, गर्लफ्रेंड ने भी छोड़ा

हत्या का आरोपित केशव कुछ समय पहले तक नौकरी कर रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों उसकी नौकरी छूट गई। वह नशा भी करता था और इसको लेकर परिवार के सदस्यों से उसका लड़ाई-झगड़ा भी होता था। इस बीच कुछ समय पहले उसका गर्ल फ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था, जिसकी वजह से परेशान भी था। मंगवलार रात को घर के सभी सदस्य जागे हुए थे, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया है। 

नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था वापस

बताया जा रहा है कि परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपित युवक कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था। मंगलवार रात को उसका किसी बात को लेकर घर के सदस्यों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने चारों की हत्या कर दी। 

हैरत की बात यह है कि आरोपित ने हत्या को अंजाम देने के बाद कहीं भागने की कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं, वह घर में ही पुलिस के आने तक शव के पास बैठा रहा। बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र से वापस आने के बाद भी वह नशा पूरी तरह से छोड़ नहीं पाया था।

एक घर से चार शव मिलने से पड़ोसियों में हड़ंकप

उधर, बुधवार सुबह जैसे ही एक घर में चार लोगों का शव मिलने का मामला सामने आया तो पड़ोसी भी दंग रह गए। फिलहाल घर के बाहर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।   फिलहाल,  दिल्ली पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और इसके साथ ही हत्याकांड की जांच शुरू कर  है। फिलहाल दिल्ली पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इस बीच हत्यारोपित युवक का मेडिकल भी कराया गया है, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है।



Suggested News