बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'औरत को आखिर चाहिए क्या?', चिराग पासवान पर फिदा हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम कह दी बड़ी बात

'औरत को आखिर चाहिए क्या?',  चिराग पासवान पर फिदा हुई ये भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम कह दी बड़ी बात

PATNA: लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के चीफ चिराग पासवान की लोकप्रियता इन दिनों सातवें आसमान पर है। चिराग लड़कियों के नेशन मेल क्रॉस बन गए हैं। सोशल मीडिया में चिराग की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। चिराग पासवान के फॉलोवर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल उनके  इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलीयन फॉलोवर्स है। इसी बीच चिराग पासवान को एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने प्रपोज कर दिया है। 

दरअसल, बिहार में लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से शानदार जीत हासिल की। जिसके बाद चिराग को मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। जिसके बाद से ही चिराग लगातार चर्चा में बनें हुए हैं। शपथ लेते हुए चिराग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही।  वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस ने सरेआम सोशल मीडिया पर चिराग को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है।

चिराग को प्रपोज करने वाली एक्ट्रेस निशा दुबे हैं। निशा चिराग पर इस कदर फिदा हुई हैं कि उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दी है।  निशा दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि, 'क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।' साथ में चिराग का वो वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। निशा ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉनग सुनाई देता है कि 'औरत को आखिर चाहिए क्या?' जिसके बाद चिराग का शपथ लेने वाला वीडियो है।  

बता दें कि, निशा की उम्र 25 है वे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस है। वहीं चिराग की उम्र 45 है। वहीं  चिराग पासवान ने पहली बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। केंद्र में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।  

Editor's Picks