बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैसा ये इश्क है,अजब सा रिस्क है! दो बच्चों की मां को तीसरी बार हुआ प्यार, महिला प्रेमी के साथ हुई फरार

कैसा ये इश्क है,अजब सा रिस्क है! दो बच्चों की मां को तीसरी बार हुआ प्यार, महिला प्रेमी के साथ हुई फरार

मुजफ्फरपुर-                                हमें  बदलना  भी  आता है   मौसम  की  तरह, हम तो हर मौसम में किसी और का ही इंतज़ार करते है

किसी अंजान ने यह शायरी शायद इस कहानी को सोच कर हीं लिखी होगी.लोगों का कहना है कि  प्यार की कोई उम्र नहीं होती प्यार की कोई सीमा नहीं होती प्यार तो वह चीज है कि बस हो जाए तो हो जाए लेकिन जब बार बार प्यार होने लगे तो इसे आप क्या कहेंगे.  सिर्फ अपनी जरूरत के लिए कई परिवारों को दगा दे जाते हैं ऐसे प्यार को क्या नाम देंगे.  मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है जहां कि अपने पहले पति को दगा देकर एक महिला ने दुसरे युवक से दूसरी शादी रचा ली और अब अपने दुसरे पति को भी दगा देकर फरार हो गई है. 

मीनापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सब्जी विक्रेता से हुई थी महीला को पहली शादी

आपको बताते चले की मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र रामपूर जयपाल गांव के रहने वाली सुशीला देवी की पहली शादी मीनापुर थाना क्षेत्र के नेऊरा निवासी चंद्र शेखर के साथ हुआ था जिसके बाद कुछ समय दोनों पति-पत्नी का पारिवारिक दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चला रहा इसी बीच महिला को एक पुत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई और दोनों पति पत्नी अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट के प्रगति गैस एजेंसी के समीप एक मकान किराया पर लेकर रहने लगे इसी बीच महिला का अपने पड़ोस में ही रहने वाले दीपक मंडल से नैना चार हो गया जिसके बाद महिला के पहले पति से विवाद बढ़ने लगा और फिर महिला अपने दोनों बच्चे को लेकर पति को छोड़ दूसरी शादी रचा ली

औराई थाना क्षेत्र का रहने वाला दीपक मंडल राजमिस्त्री का करता है काम

अपने पहले पति को छोड़ने के बाद महिला सुशीला देवी ने अपने प्रेमी औराई थाना क्षेत्र के राजखंड के रहने वाले दीपक मंडल जो मूल रूप से अखाड़ा घाट में ही अपने मां के साथ किराए के मकान में रहता था और राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था उससे दूसरी शादी कर ली.

दूसरे पति से महिला को हुई पुत्री की प्राप्ति

आपको बताते चले कि अपने पहले पति को छोड़कर फरार हुई सुशीला देवी 2019 में अपने प्रेमी औराई थाना क्षेत्र के राजखंड निवासी दीपक मंडल के साथ शादी रचा ली इस बीच दोनों का दांपत्य जीवन ठीक ठाक चल रहा था इसी बीच दोनो को पुत्री की प्राप्ति हुई लेकिन यह दांपत्य जीवन ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और एक बार फिर तीन बच्चों की मां अपने तीनों बच्चों को लेकर दूसरे पति के घर से भी फरार हो गई है जिसके बाद पति का अपने बच्चों को लेकर रो रो कर बुरा हाल हो रहा है.

वहीं पूरे मामले को लेकर फोन पर बातचीत के दौरान महिला के दूसरे पति दीपक मंडल ने बताया कि 2019 में दो बच्चो की मां सुशीला देवी से उसे प्यार हो गया था जिसके बाद महिला ने इस पर शादी करने को लेकर दबाव बनाया जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली और सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर मे किराया का मकान लेकर दोनो रहने लगें वही दोनों का दांपत्य जीवन कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चलता रहा इसी बीच एक पुत्री की प्राप्ति हुई लेकिन उक्त महिला एक बार फ़िर अपने तीनों बच्चों को लेकर कई दिनों से घर से फरार है काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है वही किसी अनहोनी की आशंका को लेकर महीला के दुसरे पति दीपक मंडल सहमे हुए हैं.

Suggested News