राबड़ी देवी क्यों नहीं कर सकी ज्यादा पढ़ाई, अपने गांव के स्कूल में भावुक होकर बताया ना पढ़ सकने का कारण

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव बीते दिन पटना से गोपालगंज के लिए रवाना हुए। वहीं देर रात वह गोपालगंज पहुंचे। जहां राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी जोरदार स्वागत की। इस दौरान लालू यादव के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी यादव और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। बताया जा रहा कि, लालू यादव काफी लंबे समय के बाद अपने पैतृक गांव फुलवरिया भी गए है। वहीं राबड़ी देवी भी कई सालों के बाद अपने ससुराल गई हैं। इस दौरान राबड़ी देवी और लालू यादव ने गोपालगंज में मां थावे के साथ कई मंदिरों में गए। दोनों ने पूजा-पाठ की। 

बता दें कि, इस दौरान राबड़ी देवी अपने गांव की सरकारी विद्यालय में पहुंची। जहां उन्होंने स्कूल के क्लास रूम में जाकर कई लड़कियों से बातचीत की। इस दौरान राबड़ी देवी ने छात्राओं से कई सवाल भी पूछी। सभी छात्राएं राबड़ी देवी के सवालों का जबाव दी। सभी उनसे मिलकर बहुत खुश थी। राबड़ी देवी ने कहा कि, वह ऐसे अपने गांव में आने के बाद पहली बार किसी विद्यालय में गई हैं। 

वहीं, बातचीत के दौरान राबड़ी देवी का दर्द भी छलका। राबड़ी देवी ने भारी आवाज में बताया कि क्यों वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई। दरअसल, राबड़ी देवी विद्यालय में 8वीं कक्षा की छात्राओं से बातचीत की। उनकी पढ़ाई कैसे चल रही है। उन्हें आगे चलकर क्या बनना हैं। इन सवालों का जबाव पूछी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज पहली बार गांव के स्कूल में आए हैं।  यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। राबड़ी देवी ने कहा कि, हम तो आगे नहीं पढ़ पाए। हमारे जमाने में सिर्फ पांचवी कक्षा तक ही पढ़ाई होती थी। उसके बाद लड़कियां पढ़ नहीं पाती थी। लड़कियों के आगे ना पढ़ पाने की कारण बताते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि, उस वक्त स्कूल काफी दूर हुआ करती थी। जिस कारण घरवालें लड़कियों को उतना दूर नहीं भेजते थे। 

Nsmch

बताते चलें कि, स्कूल की छात्राओं ने राबड़ी देवी से विद्यालय में शिक्षकों की कमी होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया है कि, विद्यालय में उर्दू और संस्कृत के शिक्षक नहीं हैं। जिसके बाद राबड़ी देवी ने समस्या को हल करने की बात की है। वहीं राबड़ी देवी लालू यादव और अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ अपने ससुराल पहुंची। जहां उनके रिश्तेदारों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है।