बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह ने इतना पुख्ता प्रमाण दिया है, जिससे किसी का बचना मुश्किल, लालू परिवार का जेल जाना तय- मोदी

ललन सिंह ने इतना पुख्ता प्रमाण दिया है, जिससे किसी का बचना मुश्किल, लालू परिवार का जेल जाना तय- मोदी

PATNA : लैंड फॉर जॉब स्कैम में आज सीबीआई कोर्ट ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद और राबड़ी देवी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों को सम्मन जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बड़ा हमला किया है। सुशील मोदी ने कोर्ट के आदेश के बाद लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू परिवार का बच पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वह लोग न बच पाएं, इसके लिए ललन सिंह ने सीबीआई को पुख्ता सबूत दिए हैं। 

ललन सिंह-शरद यादव ने तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को दिए थे सबूत 

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है। जिसमें सीबीआई ने पहले चार्जशीट फाइल की थी। यह वही स्कैम है, जिसे 2009 में मनमोहन सिंह सरकार में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने शरद यादव के साथ मिलकर उजागर किया था। इन्हीं लोगों ने मनमोहन सिंह को ज्ञापन देते हुए यह जानकारी दी कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए किस तरह जमीन लिखवा कर लोगों को नौकरी दे रहे हैं। इसकी जांच की मांग की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान सरकार को लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे, जिसके किसी का बचना मुश्किल है।

दिल्ली वाले बंगले पर तेजस्वी को घेरा

सुशील मोदी ने इस दौरान तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में बने आलीशान बंगले का भी जिक्र किया। लगभग 100-150 करोड़ जमीन की मालिक तेजस्वी यादव कैसे बने। यह वही जमीन है, जिसे नौकरी के बदले में लालू जी ने अपने नाम करवा लिया था।



Suggested News