बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में डायरिया के प्रकोप से महिला की हुई मौत, दो बच्चों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में डायरिया के प्रकोप से महिला की हुई मौत, दो बच्चों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ  : जिले के हथुआ प्रखंड के अटवा महादेवा गांव में डायरिया के प्रकोप से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के दो बेटा व एक बेटी भी डायरिया के कारण बीमार हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार की रात को उनका उपचार किया गया। वहीं, डायरिया के प्रकोप को बढ़ते देखकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अटवा महादेवा गांव निवासी चंदा देवी की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके 7 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, 9 वर्षीय पुत्र अनीष कुमार व 12 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद तीनों बच्चों को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की शाम को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद घर भेज दिया गया। 

हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि डायरिया के कारण महिला चंदा देवी की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई थी। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। वहीं, उनके बच्चे भी बीमार थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार है। मेडिकल टीम गांव पर विशेष नजर बनाए हुए है।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News