बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में करंट लगने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

नवादा में करंट लगने से महिला  की मौत, घर में मचा कोहराम

NAWADA :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां करंट लगने से एक विवाहित की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतिका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह गांव में आज  शाम करंट लगने से  एकी महिला  की दर्दनाक मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि जोरावरडीह गांव निवासी विजय मंजल की के पुत्र नीतीश कुमार की पत्नी  25 वर्षीय किरण देवी अपने घर में बल्ब लगा रही थी। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। 


करंट लगने से घायल किरण देवी को परिजनों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही कौआकौल  थानाध्यक्ष मनोज कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News