बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट से सुनवाई के बाद लौट रही महिला को बीच सड़क मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर

कोर्ट से सुनवाई के बाद लौट रही महिला को बीच सड़क मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर

MUNGER : हत्या के एक मामले में कोर्ट से सुनवाई के बाद लौट रही एक महिला को दिनदहाड़े बदमाशों ने बीच सड़क पर गोली मार दी। इस घटना के बाद महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइक पर आए थे तीन बदमाश

संदलपुर निवासी निराला यादव की पत्नी 40 वर्षीय अंजुला देवी 17 नवंबर 2021 को संदलपुर में हुए राजीव यादव हत्याकांड और गोलीबारी के मामले को लेकर कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद अपने घर वापस आ रही थी। इसी बीच पुरानीगंज चौक के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे पीछे से गोली मार दी। अंजूला देवी ने गोली चलानेवालों की पहचान सत्यम यादव अमरजीत यादव और उत्तम यादव के रूप में की है।

वर्चस्व की लड़ाई 17 नवंबर 2021 को संदलपुर में निराला यादव और दूसरे पक्ष के जीतू यादव के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जबरदस्त गोलीबारी हुई थी. जिसमें गोली लगने से जीतू यादव के पक्ष से राजीव यादव की मौत हो गई थी. वहीं इस मामले में दोनों पक्षों से कासिम बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अंजुला देवी ने कासिम बाजार थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी,जिसमें उन्होंने राजीव की हत्या के लिए जीतू यादव, राजीव यादव, राणा यादव, धर्मराज यादव, सत्यम यादव, उत्तम यादव और आजाद यादव सहित अन्य को आरोपी बनाया था। फिलहाल, इस मामले में जीतू यादव जेल में बंद है। 

पति और आरोपी सभी जेल में बंद

जबकि दूसरे पक्ष के मामले में पुलिस द्वारा ही एफआईआर दर्ज किया गया था जिसमें निराला यादव झूला देवी ऋषभ कुमार सावन यादव और सौरभ कुमार के विरुद्ध कांड संख्या 327/21 दर्ज की गई थी. जिसमें अभी घायल अंजुला देवी का पति निराला यादव और बेटा ऋषि कुमार जेल में है।


Suggested News