बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बची महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

गया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बची महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

GAYA : गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब गाड़ी संख्या 13305 धनबाद डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस खुलने के क्रम में एक महिला चलती ट्रेन के कोच के दरवाजे को पकड़कर लटक गयी। महिला के दोनों पैर प्लेटफॉर्म के गैप में रगड़ाते हुए जा रहे थे। 


कभी भी महिला ट्रेन के चपेट में आ सकती थी। लेकिन इसी बीच ट्रेन पासिंग करा रहे आरक्षी घनश्याम की नजर उस महिला पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दौड़ कर महिला को सुरक्षित बचा लिया। पूछने पर महिला ने अपना नाम व पता प्रोमिला वर्मन उम्र करीब 51 वर्ष निवासी चंदा मंडी थाना कोतवाली जिला कूचबिहार पश्चिम बंगाल बताया। 

उसने बताया की वह अपने पति के साथ महाबोधि एक्सप्रेस से गया से नई दिल्ली तक जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ी देखकर शौचालय के लिए चली गई थी। इसी बीच ट्रेन खुल गई। उसने चलती गाड़ी में उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। 

हालाँकि इस घटना में उसे मामूली चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इस सम्बन्ध में पीड़ित महिला द्वारा दिए गए पैसेंजर फीडबैक लिया गया है। पीड़ित महिला ने जान बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं दुआएं दी है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News