बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : खेत में लगी आग में झुलसने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS : खेत में लगी आग में झुलसने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM : जिले में आज एक भीषण अगलगी की घटना सामने आयी है। जहाँ गेहूं के खेत में आग लग गयी। इस घटना में आग से झुलस कर एक महिला की मौत हो गयी। घटना नोखा थाना क्षेत्र के परसिया गांव की बताई जा रही है। जहाँ गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने के दौरान एक 48 वर्षीय महिला लीलावती देवी झुलस गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक महिला परसिया गांव के ही हीरालाल साह की पत्नी बताई जा रही है। 

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि आज अकाशी, परसिया आदि गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए गांव के लोग दौड़े। उसी आग बुझाने के क्रम में लीलावती देवी झुलस गई। 

लोगों ने उसे उठाकर किसी तरह सासाराम के सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पति ने बताया कि आग के लपेटे में आ जाने से लीलावती गंभीर रूप से झुलस गई। पिछले 2 दिनों से गेहूं के खेतों में लगातार आगजनी हो रही है। किसानों के जानमाल की क्षति हो रही है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News