बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में रास्ते के विवाद में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बेगूसराय में रास्ते के विवाद में बदमाशों ने महिला को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आनन फानन में घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत की है।

घायल महिला की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रजौली वार्ड नंबर 12 के रहने वाले शंकर पासवान की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अनीता देवी अपने घर के पास थी। तभी दो की सख्या में अपराधी आये और अनीता देवी को गोली मार दिया। गोली चलते ही उस जगह काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जबकि गोली की आवाज सुनकर जब परिजन बाहर निकले तो अनीता देवी खून से लथपथ होकर जमीन पर छटपटा रही थी। 

आनन फानन में घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बगल के पड़ोसी के द्वारा जबरन रास्ते को घेरा जा रहा था। इसका विरोध किए तो पड़ोसी दबंग के द्वारा ही अपराधी को बुलाकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि बगल के पड़ोसी अमरेश महतो के साथ पांच कट्ठा जमीन का विवाद वर्षों से चल रहा है। इसी जमीन के विवाद के कारण आज गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। अमरेश महतो के द्वारा ही अपराधियों को बुलाकर महिला को गोली मरवाई गयी है। हालांकि घायल महिला की पुत्रबधू ने साहस का परिचय देते हुए दो अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया है। फिलहाल इस घटना के बाद बछबारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News