बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला ने CM नीतीश को घेर लिया...जमकर किया हंगामा, कहा- मिले के चाहीं पईसा

महिला ने CM नीतीश को घेर लिया...जमकर किया हंगामा, कहा- मिले के चाहीं पईसा

VAISHALI : जिले में आज उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक महिला ने मुख्यमंत्री को घेर लिया। इसके बाद वह अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाने लगी। इस दौरान सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकमियों ने महिला को रोकने की कोशिश की। लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। महिला की पहचान इंदु देवी के रूप में की गयी है, जो लोदीपुर पंचायत की राजखंड गाँव की रहनेवाली बताई जा रही है। 


इंदु देवी ने सीएम के सामने शिकायत करते हुए कहा कि वह मनरेगा में काम करती थीं। उसके पति नहीं है। इसके बावजूद मनरेगा कर्मियों ने उसका भुगतान नहीं किया है। उन्होंने अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखी। इंदु देवी की शिकायत सुनने के बाद सीएम नीतीश ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इसके लिए वे डीएम से बात करेंगे। 

दरअसल समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोरौल में कटरमाला पंचायत के हरशेर गांव में पहुंचे। जहाँ उन्होंने  सबसे पहले गुलाम रसूल साह वारसी के मजार पर माथा टेक चादर चढ़ाई और सूबे में अमन चैन की कामना की। 

चादरपोशी में विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी हिस्सा लिया। सभी ने इसी गांव में जगदंबा स्थान पर पहुंचकर माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और बिहार के सुख एवं शांति की कामना की।

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News