बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधेपुरा में भरी पंचायत में महिला की जमकर लाठी डंडे से हुई पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

मधेपुरा में भरी पंचायत में महिला की जमकर लाठी डंडे से हुई पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

MADHEPURA : बिहार में सुशासन की सरकार होने का दावा किया जाता है। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाये गए हैं। पंचायतों में उन्हें पचास प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। जिससे हजारों की संख्या में महिलाएं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीतकर सामने आई है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को पैंतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। 

खासकर बिहार पुलिस में काफी संख्या में महिलाएं दारोगा और सिपाही के पद पर भर्ती हुई हैं। इसके बावजूद राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला मधेपुरा जिले में सामने आया हैं। जहाँ भरी पंचायत में एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पंचायत के नाम पर महिला का इज्जत तार तार किया गया है। 

घटना मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पर कुछ ग्रामीणों की ओर से महज आरोप लगाया गया था। जिसके बाद पंचायत में उसकी लाठी डंडे से पिटाई की गयी।

Suggested News