बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महिलाओं को मिला पूरा हक, हर गरीब के सिर पर होगा अपना छत- अरविन्द सिंह

बिहार में महिलाओं को मिला पूरा हक, हर गरीब के सिर पर होगा अपना छत- अरविन्द सिंह

पटना. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार बिहार में करीब 11,500 जरूरतमंदों को घर बनाएगी। इससे बिहार में हर गरीब के सिर पर उनका अपना छत भी होग। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को भी पूरा हक मिला है।उन्होंने कहा कि इन विकास के लिए 2500 करोड़ रुपए की राशि बहुत ही जल्द बिहार सरकार को केंद्र के द्वारा सुपुर्द कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार आधी आबादी को पूरा हक दे रही है। तीन महीने तक महिला जनधन खाताधारकों को प्रति माह 500 रुपये दिए गए। गरीब बुजुर्ग, माताओं-बहनों और दिव्यांग साथियों के लिए 1000 रुपए की सहायता भी सीधे उनके खातों में भेजी गई है। उज्ज्वला योजना के तहत 9.27 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर दिए गए हैं। सैनिक स्कूलों में लड़कियों की भर्ती शुरू हुई। महिलाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी खुली है।

अरविन्द ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार विकास के साथ-साथ प्रकृति की भी चिंता करती है। गंगा पर बन रहे पुल के किनारों पर 10 एकड़ में पेड़ लगाये जाएंगे। गंगा किनारे का इलाका पर्यावरण के साथ-साथ खूबसूरत भी बनेगा। गंगा पथ और शहर के बीच की 10 एकड़ भूमि में ग्रीन बेल्ट बनेगा, जो "क्लीन पटना ग्रीन पटना"  के अभियान को दिया मूर्त रूप जाएगा। बिहार में अच्छे रोड बनाकर देश का समृद्ध और संपन्न राज्य मोदी सरकार बनाएगी। नये रोजगार निर्माण होंगे, उद्योग आएंगे, बिहार का भी एक प्रगतिशील राज्य में समावेश होगा।

वहीं दूसरी ओर बिहार में भगवान बुद्ध का बुद्ध सर्किट बनाया जा रहा है। भगवान महावीर का जैन सर्किट बन रहा हैं। भगवान राम-माता जानकी का अयोध्या सर्किट भी बन रहा है। बिहार के संस्कृति-विरासत का संदेश दुनिया भूल नहीं सकती। दुनिया मोदी का 8 साल बेमिसाल याद कर रही है।


Suggested News