बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजयादशमी को लेकर कई जगहों पर बंगाली समाज की महिलाओं ने खेला सिंदूर, माँ दुर्गा को बेटी मानकर दी विदाई

विजयादशमी को लेकर कई जगहों पर बंगाली समाज की महिलाओं ने खेला सिंदूर, माँ दुर्गा को बेटी मानकर दी विदाई

DARBHNGA : जिले में विजयदशमी के अवसर पर पीताम्बरी बंगला स्कूल में बंगाली दुर्गापूजा समिति में बंगाली समाज की सुहागिनों ने आज सिंदूर की होली खेली हैl पिछले 350 सालों से यहाँ पूजा और विसर्जन के दिन सिंदूर होली खेला जाता है। सिंदूर की होली से यह संदेश देने की कोशिश की गई है की मां हम सब सुहागिनों को आजीवन सुहागिन रखें। साथ ही महिलाओं ने आज अपने मन की व्यथा सुनाते हुए कहती हैं कि आज काफी दुख हो रहा है कि मां को हम विदा कर रहे हैं। वही सिंदूर की होली खेल रही महिलाओं का मानना है कि दुर्गा हमारी बेटी भी है और माँ भी। उन्होंने बताया कि विजयादशमी के दिन पहले हम लोग माँ के प्रतिमा के पैरों पर सिंदूर और दुब रखते है और अंतिम दिन  हम सभी महिलाये सिंदूर होली खेलते है। वही उन्होंने कहा कि साल संवत बेहतर तरीके से बीता। इसके लिए हम मां को धन्यवाद दे रहे हैं और खुशी व्यक्त कर रहे हैंl मां इसी तरह आने वाले वर्ष में भी आए और हम भक्तों का ध्यान रखेंl 

वही सिंदूर होली खेल रही तारा ने कहा कि जिस तरह से अभी हम युद्ध देख रहे हैं। बहुत सारे देशों में युद्ध हो रहा है और उसका रिजल्ट भी हमें दिख रहा है कि लोग खुश नहीं है। इस सबका चाहे जो भी जिम्मेदार हो। लेकिन मां दुर्गा से हम यही कामना करते हैं कि चारों तरफ शांति हो युद्ध सब बंद हो जाए। लोग एक दूसरे का जो जान ले रहे हैं। एक दूसरे को करने के पीछे जो तुले हैं और शांति से मिलजुल कर हम एक साथ रहे तो हम इस दुर्गा पूजा यही कामना करेंगे। हमेशा देश में सुख समृद्धि बनी रहे और कभी भी ऐसा पल देश में ना आए की युद्ध जैसी स्थिति का सामना करना पड़े लोग खुश रहे और शांति से रहे।

वहीँ गया के दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा आज सिंदूर खेला का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाली समाज की महिलाएं पूरे पारंपरिक वेशभूषा में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए नजर आई। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना भी की गई। वहीं नाच-गाकर महिलाओं ने मां दुर्गा को विदाई दी।

इस मौके पर स्थानीय महिला हैप्पी चक्रवर्ती ने कहा कि विजयादशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई दी जाती है। सिंदूर का बंगाली समाज की महिलाओं में काफी महत्व होता है। यही वजह है कि आज हमलोग सिंदूर खेल कर मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं। जिस तरह से बेटी अपने मायके से विदा होती है, उसी तरह से आज मां दुर्गा की हमलोग विदाई कर रहे हैं। एक तरफ जहां मां के जाने का गम है, वहीं अगले वर्ष माँ दुर्गा जल्दी आए। इसके लिए हमें खुशी भी है। इसके अलावा मां दुर्गा से हम लोगों ने यह प्रार्थना की है कि आज विश्व में कई देश एक दूसरे से लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में भय का माहौल है। पूरे विश्व में शांति आए और लोगों के मन से भय का वातावरण खत्म हो, इसी उद्देश्य के साथ हमलोगों ने पूजा अर्चना किया है। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर और गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News