बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के वीमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने किया महिला का जटिल ऑपरेशन, पेट से निकाली गई 2.5 किलो की 10 गांठ

पटना के वीमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने किया महिला का जटिल ऑपरेशन, पेट से निकाली गई 2.5 किलो की 10 गांठ

PATNA: पटना के वीमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने एक 29 वर्षीय महिला का जटिल ऑपरेशन किया है। इस ऑपरेशन में महिला के पेट से दस से ज्यादा गांठे निकाली गई है।


बता दें कि 29 वर्षीय महिला का बच्चेदानी का रसोली के कारण पेट में असहनीय दर्द और वांझपन की शिकायत थी। पटना के वीमेंस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटरके डॉ कुमारी अनुराग, डॉ संजीव कुमार और डॉ राकेश कुमार की टीम ने महिला का जटिल ऑपरेशन किया। महिला के पेट से 10 से ज्यादा गांठ निकाली गई। जिसका वजन 2.5 किलो से ज्यादा है। 

डॉक्टरों ने बताया कि 6 महीने बाद महिला प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर सकती है। डॉक्टरों ने कहा कि यह काफी जटिल ऑपरेशन था जिसको सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया है। महिला के परिजनों ने इसको लेकर डॉक्टरों को बधाई दी है।


Suggested News