बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में क्वारेंटाइन सेंटर पर श्रमिको का हंगामा, भोजन और किसी तरह की सुविधा नहीं होने का लगाया आरोप

सिवान  में क्वारेंटाइन सेंटर पर श्रमिको का हंगामा, भोजन और किसी तरह की सुविधा नहीं होने का  लगाया आरोप

Siwan : मुख्यमंत्री के  सख्त आदेश के बाद भी प्रदेश के क्वारेंटाइन सेंटरों  पर व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।सूबे के किसी न किसी जिले से हर रोज क्वारेंटाइन सेंटर पर हंगामे की खबर सामने आ रही है। मंजदूरों   द्वारा खाना समेत अन्य जरुरी सुविधाओं को नदारद होने के आरोप लगाए जा रहे है। 

ताजा मामला सीवान जिले से सामने आई है। जहां पचरुखी प्रखंड के सरौती पंचायत के बरियारपुर में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर मजदूरों द्वारा हंगामा किया  गया है। क्वारेंटाइन मजदूरो का आरोप है कि इन्हें न तो अभी तक किट मिला हुआ हैं और न ही सेंटर पर शौचालय आदि की व्यवस्था है। 

मजूदरों का कहना है कि आलम यह है कि उन्हें समय पर भोजन तक नहीं मिल रहा है। जिसकी वजह से उन्हें अपने घरों से खाना मंगाकर खाना पर रहा है। 

सीवान से विजय की रिपोर्ट

Suggested News